समाचार · पंजाब
गुलाब सिद्धू फायरिंग केस-मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता अरेस्ट:बरनाला पुलिस ने कोर्ट पेशी से उठाया; पहले भी कई मामलों में नामजद
INT News26 September 2026 at 09:53 am
पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बरनाला पुलिस ने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के पिता सौदागर सिंह को खन्ना से गिरफ्तार किया है। सौदागर सिंह गुरुवार को खन्ना के प्रेम वैष्णो ढाबे पर एक फायरिंग मामले में अदालत में पेशी के लिए पहुंचे थे। बरनाला पुलिस ने उन्हें वहीं हिरासत में ले लिया। खन्ना सिटी थाना पुलिस को जानकारी देकर DDR दर्ज की गई। पुलिस अब सौदागर सिंह से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना में उनकी भूमिका स्पष्ट हो सके। शगनप्रीत सिंह के माता-पिता को पहले भी खन्ना में फायरिंग और फिरौती के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। हाईकोर्ट ने हाल ही में खन्ना पुलिस के तीन मामलों की जांच डीआईजी स्तर के अधिकारी से करवाने के निर्देश दिए थे। क्या था पूरा मामला…