Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

करोड़ों की G-Wagon से उतरे ओरी, सामने खड़ी थी Thar Roxx, एल्विश यादव ने 29 लाख की गाड़ी थमाकर कर दिया 'सिस्टम हैंग'

INT News26 September 2026 at 09:47 am

दोस्त हो तो एल्विश यादव जैसा, जो बातों-बातों में किया गया अपना वादा भी पूरी शान से निभाए. 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपने जलवे बिखेर रहे इंटरनेट सेंसेशन ओरी (Orhan Awatramani) को एल्विश यादव ने एक ब्रांड न्यू महिंद्रा Thar Roxx (5-डोर) गिफ्ट करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

G-Wagon से उतरे ओरी और सामने खड़ी थी 'ड्रीम कार'

ओरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वह अपनी लग्जरी G-Wagon कार से बाहर निकले और उनकी नजर गुब्बारों से सजी एक नई एसयूवी पर पड़ी. हैरानी से भरे ओरी तुरंत कहते हैं, "क्या वह थार रॉक्स है? वह क्या है? वह तो मेरी ड्रीम कार जैसी है". इसके बाद ओरी के हाथ में एक खास कार्ड आता है, जिस पर एल्विश यादव ने अपने हाथों से एक प्यारा सा नोट लिखा है. इस कार्ड पर लिखा है, "ओरी मॉय गॉय, खतरों के खिलाड़ी के लिए खूब-खूब बधाई. आपका भाई एल्विश भाई". इस गिफ्ट को देखकर ओरी को यकीन ही नहीं होता और वह चौंक कर पूछते हैं, "क्या एल्विश यादव ने मुझे अभी-अभी एक कार दी है?"

View on Instagram

पॉडकास्ट का वह वादा जो एल्विश ने निभाया

इस शानदार सरप्राइज के पीछे की कहानी इसी साल फरवरी की है. एल्विश यादव के पॉडकास्ट में ओरी ने जिक्र किया था कि उन्हें महिंद्रा थार बहुत पसंद है, लेकिन लंबी वेटिंग लिस्ट की वजह से वह इसे खरीद नहीं पा रहे हैं. उसी वक्त एल्विश ने ओरी से वादा किया था कि वह उन्हें थार गिफ्ट करेंगे. अब एल्विश ने न सिर्फ अपना वादा पूरा किया है, बल्कि ओरी को थार का लेटेस्ट और धांसू 5-डोर वर्जन (Thar Roxx) देकर 'ब्रो कोड' की असली मिसाल कायम कर दी है.

Mahindra Thar Roxx: फीचर्स और कीमत का फुल भौकाल

एल्विश का यह तोहफा सिर्फ लुक में ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी एकदम किलर है.

कीमत : Mahindra Thar Roxx (5-डोर) की मुंबई में कीमत 29 लाख के करीब है.

डिजाइन और स्पेस : यह थार का नया 5-डोर वर्जन है, जिसमें फैमिली या दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने के लिए पीछे की सीटों पर भरपूर स्पेस और कंफर्ट दिया गया है.

प्रीमियम इंटीरियर : पुरानी थार के मुकाबले Roxx में गजब का लग्जरी टच है. इसमें 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वेंटिलेटेड सीट्स जैसी प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं.

सेफ्टी और सनरूफ : ऑफ-रोडिंग लवर्स की इस फेवरेट गाड़ी में अब पैनोरमिक सनरूफ (Panoramic Sunroof) का मजा भी मिलता है. इसके साथ ही, सेफ्टी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हुए इसमें Level 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और 6 एयरबैग्स दिए गए हैं.

इंजन : यह दमदार एसयूवी पावरफुल mStallion टर्बो-पेट्रोल और mHawk डीजल इंजन ऑप्शन्स के साथ आती है, जो इसे जंगल हो या शहर की सड़कें, हर जगह का 'रॉक्सस्टार' बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: Elvish Yadav की मिस्ट्री गर्ल का खुला राज, गर्लफ्रेंड समझने वालों पर बोले- रिश्ते का मतलब निकालना ठीक नहीं