समाचार · हरियाणा
रेवाड़ी में पूर्व गृहमंत्री कन्हैयालाल की 105वीं जयंती मनाई:पोसवाल चौक पर दी श्रद्धांजलि; सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी रहे शामिल
रेवाड़ी में पूर्व गृह मंत्री कन्हैयालाल पोसवाल की 105वीं जयंती मनाई गई। पोसवाल चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। आयोजकों ने गुजर समाज को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया, जिससे समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया जा सके। रेवाड़ी निवासी कन्हैयालाल पोसवाल ने नगर पार्षद से अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की। 1952 से 1962 तक रेवाड़ी नगर पालिका के चेयरमैन रहे। संयुक्त पंजाब में कांग्रेस की टिकट पर 1962 में गुरुग्राम से विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। 1968 में सोहना से निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। 1977 में सोहना से दोबारा विधायक चुने गए। 1977 में यमुनागर की छछरौली विधानसभा से विधायक बने। 1966 में राज्यसभा के सांसद बने। पूर्व मंत्री को इन्होंने दी श्रद्धांजलि पोसवाल चौक पर कसौली के सरपंच राम सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। गुजर समाज के जिला अध्यक्ष चरण सिंह खटाना ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, पूर्व चेयरमैन गुरुदयाल नम्बरदार, पार्षद मुकेश सोनी, पार्षद चेतराम सैनी, राजेश सरपंच आसलवास, निहाल नम्बरदार, कप्तान दयाराम, राम सिंह सरपंच, राजपाल सरपंच, त्रिलोक चंद एडवोकेट, विनोद प्रधान, लीलाराम, सुभाष चेयरमैन छवडी, केहर सिंह पोसवाल, पप्पू पोसवाल, नवीन पोपली, डॉ. पप्पू जगराम जिंदगड़, सूरज बरबरा, कालू चौहान, धर्मबीर पोसवाल, अमर सिंह, हनुमान छावड़ी, बनी सिंह पोसवाल, रवि पोसवाल, रोहतास सिराधना शामिल हुए। प्रकाश रावत, हरदयाल पोसवाल,टीटू खटाना, धारा सरपंच, रत्तीराम कसाना, सूबेदार सुंदर,पदम चेयरमैन, संतराम तहसीलदार,सुरेंद्र नम्बरदार, कैलाश प्रधान,नरेश अधाना, चिराग पहलवान,कुलदीप चावड़ा,सौरभ प्रधान, लाला चौहान, मिथुन रस्तुगी, धीरज यादव, भीमसेन गौर, त्रिलोक एडवोकेट, राजपाल कोच, राजू अदलखा, शेर सिंह यादव, रामसिंह पोसवाल, अनीश तंवर, जयकरण तोंगड़, भव्य तोंगड़, अमन तोंगड़, मोनू तोंगड़, एडवोकेट मोहित तोंगड़, चार्विक बैसोया इत्यादि शामिल हुए।