Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मंदसौर में बारिश थमी,48 घंटे में सिर्फ 0.04 इंच पानी:कई इलाकों में बादल छाए रहे, 20 से 25 अगस्त कई जगहों पर बरसात की संभावना

INT News19 August 2026 at 08:51 pm

मंदसौर जिले में फिलहाल बारिश थमी हुई है। बुधवार सुबह शहर में बादल छाए रहे। लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। जिले के ज्यादातर हिस्सों में भी यही स्थिति रही। पिछले 48 घंटे में सिर्फ 0.04 इंच यानी 0.9 मिमी बारिश हुई। कुछ इलाकों में बीच-बीच में 5 से 10 मिनट की हल्की फुहारें पड़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 25 अगस्त के बीच जिले में कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। 21 और 22 अगस्त को बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। 20 अगस्त को हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 21 से 23 अगस्त के बीच भी कुछ जगह हल्की बारिश और तेज हवा के आसार हैं। अब तक 20.37 इंच बारिश 1 जून से 19 अगस्त तक जिले में औसतन 517.4 मिमी यानी 20.37 इंच बारिश दर्ज हुई है। पिछले साल इसी अवधि में 545.7 मिमी यानी 21.48 इंच बारिश हुई थी। इस बार अब तक 28.3 मिमी यानी करीब 1.11 इंच बारिश कम हुई है। धुंधड़का में सबसे ज्यादा 645 मिमी बारिश हुई है। इसके बाद भावगढ़ में 576.2 मिमी और मल्हारगढ़ में 541 मिमी बारिश दर्ज हुई। मंदसौर तहसील में अब तक 501 मिमी यानी करीब 19.72 इंच बारिश हुई है। पिछले साल इसी अवधि में 561 मिमी बारिश हुई थी। इस बार यहां करीब 60 मिमी कम बारिश हुई है। अब एमपी में मौसम का हाल जानिए… एमपी के डिंडौरी में भारी बारिश:नदी-नाले उफान पर कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में सुबह 5 बजे से बारिश जारी है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। वहीं मौसम विभाग ने टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में भी अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…