Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

झज्जर में कांग्रेस जूतम-पजार पर दुष्यंत चौटाला का तंज:बोले- AICC का नाम बदलकर रख दें ‘ऑल इंडिया झगड़ालू पार्टी,अर्चना गुप्ता के कुर्ता-पायजामा वाले बयान पर किया पलटवार

INT News19 August 2026 at 03:54 pm

झज्जर में कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान और नेताओं के बीच जारी बयानबाजी को लेकर जननायक जनता पार्टी के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जमकर निशाना साधा। झज्जर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि एआईसीसी का नाम बदलकर कांग्रेस की जगह ‘ऑल इंडिया झगड़ालू पार्टी’ रख देना चाहिए। उन्होंने उचाना, हिसार और पंजाब में कांग्रेस के अंदर चल रहे विवादों को इसका उदाहरण बताया। इसीलिए हरियाणा में तीन बार हार चुकी कांग्रेस कांग्रेस सांसद जयप्रकाश द्वारा भूपेंद्र हुड्डा को हरियाणा का बड़ा नेता बताए जाने पर दुष्यंत चौटाला ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि इसीलिए तो कांग्रेस हरियाणा में तीन बार चुनाव हार चुकी है। दुष्यंत ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में कभी भी कांग्रेस की बहुमत की सरकार नहीं बनी। उन्होंने कहा कि भजनलाल ने चुनाव लड़ा तो हुड्डा का ‘सूत बैठ गया’ और बाद में हजकां के विधायकों को तोड़कर सरकार को वेंटिलेटर पर चलाया गया। अर्चना गुप्ता के बयान पर भी साधा निशाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के कुर्ता-पायजामा वाले बयान पर भी दुष्यंत चौटाला ने पलटवार किया। उन्होंने इसे रामचंद्र जांगड़ा और राजकुमार सैनी के पूर्व बयानों से जोड़ते हुए कहा कि कुर्ता-पायजामा हमारी राष्ट्रीय पोशाक है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आरएसएस के कच्छे पहनकर चलना संभव नहीं है। दुष्यंत ने कहा कि अगर अर्चना गुप्ता को पोशाक बदलने का इतना शौक है तो सैनी, शाह और मोदी की पोशाक बदलवाकर उन्हें शेरवानी पहना दें। उन्होंने अर्चना गुप्ता के बयान को सोशल मीडिया पर थोड़े समय की पब्लिसिटी हासिल करने वाला बयान बताया। युवा पीढ़ी लड़ेगी भी, बढ़ेगी भी लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर भी दुष्यंत चौटाला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को लेकर इस तरह की टिप्पणी युवा वर्ग को कमजोर करने वाली है। दुष्यंत ने कहा कि युवा पीढ़ी लड़ेगी भी, बढ़ेगी भी और देश को आगे भी लेकर जाएगी। दुष्यंत चौटाला झज्जर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर लगातार संपर्क बनाए रखने पर भी चर्चा की।