समाचार · मध्य प्रदेश
अशोकनगर में शनिवार को दो घंटे बिजली कटौती:ईशागढ़ रोड और कोर्ट फीडर पर रखरखाव की वजह से नहीं रहेगी लाइट
अशोकनगर उपकेंद्र के तहत आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण शनिवार, 1 अगस्त को ईशागढ़ रोड और कोर्ट फीडर से बिजली आपूर्ति दो घंटे के लिए बंद रहेगी। विद्युत कंपनी के अनुसार, सुबह 9 बजे से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी। विद्युत कंपनी के सहायक प्रबंधक (शहर) ने बताया कि ईशागढ़ रोड फीडर पर रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते दुबे कॉलोनी, टायर कॉलोनी, मंदसौर मिल, आम कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, राजमाता चौराहा, जेल रोड, ईशागढ़ रोड और गुना रोड सहित आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इसी अवधि में कोर्ट फीडर से जुड़े जिला चिकित्सालय, कलेक्ट्रेट कोर्ट परिसर, कलेक्ट्रेट आवास और बरखेड़ी आवास क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर शटडाउन की अवधि में बदलाव भी किया जा सकता है।