Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सतना में पिस्टल बेचने पहुंचे युवक समेत तीन गिरफ्तार:40 हजार का सौदा नाकाम, देशी पिस्टल-कारतूस जब्त

INT News1 August 2026 at 07:30 am

सतना में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक गैर-लायसेंसी देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जेपी रोड बगहा क्षेत्र में तीन युवक पिस्टल लेकर खड़े हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने सलमान खान निवासी गढ़िया टोला और आशु उर्फ बिल्लू सेन निवासी बगहा को हिरासत में लिया। पूछताछ में सलमान और आशु ने बताया कि आयुश उर्फ शिवा पाण्डेय निवासी सिविल लाइन उनके पास देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस लेकर आया था। आयुश ने पिस्टल की कीमत 40 हजार रुपये बताई थी और उसे बेचने की पेशकश की थी। हालांकि, कीमत अधिक होने के कारण दोनों ने उसे खरीदने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आयुश उर्फ शिवा पाण्डेय को भी हिरासत में ले लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अवैध हथियार रखने और उसकी बिक्री का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।