Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

CWG 2026 Day 10: बॉक्सिंग में 10 खिलाड़ी फाइनल में, भारत के सामने कुल 13 मेडल जीतने का मौका

INT News1 August 2026 at 07:34 am

Common Wealth Games, Glasgow 2026: भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 23 पदक अपने नाम किए हैं. इनमें 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल हैं. अब सबकी नजरें गेम्स के 10वें दिन पर हैं, जहां भारतीय खिलाड़ियों के सामने पदकों की झड़ी लगाने का सुनहरा मौका होगा. 1 अगस्त को भारत के लिए 13 मेडल इवेंट होंगे, जबकि बॉक्सिंग में भारतीय मुक्केबाज गोल्ड जीतने के इरादे से रिंग में उतरेंगे.

बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल पर निगाहें

10वें दिन सबसे ज्यादा निगाहें बॉक्सिंग पर रहेंगी. भारत के सभी 10 मुक्केबाज पहले ही फाइनल में पहुंचकर कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर चुके हैं. अब वे गोल्ड जीतने के लिए उतरेंगे. दिन के पहले सत्र में प्रीति पवार, जैस्मीन लम्बोरिया और जदुमणि सिंह अपने-अपने फाइनल खेलेंगे, जबकि रात के सत्र में साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी, लवलीना बोरगोहाईं, सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल और नरेंद्र बरवाल गोल्ड के लिए चुनौती पेश करेंगे.

Also Read: CWG 2026: अस्मिता डे ने रचा इतिहास, जुडो में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

एथलेटिक्स में भी मिल सकता है मेडल

एथलेटिक्स में भी भारत के पास कई पदक जीतने के मौके हैं. प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु तिरुमारण पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल में उतरेंगे. प्रियंका गोस्वामी महिला 10,000 मीटर रेस वॉक में गोल्ड की दावेदार होंगी. वहीं देव मीणा और कुलदीप कुमार पोल वॉल्ट फाइनल में हिस्सा लेंगे. रात में गुलवीर सिंह पुरुष 5000 मीटर फाइनल और भारतीय मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम भी पदक के लिए दौड़ेगी. इसके अलावा पैरा एथलेटिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, जूडो और बॉल्स में भी भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का 1 अगस्त का शेड्यूल:

एथलेटिक्स

बाउल्स

बॉक्सिंग

जूडो

पैरा एथलेटिक्स

ट्रैक साइक्लिंग

Also Read: नीरज को सिल्वर, यशवीर को ब्रॉन्ज; तेजस्विन ने डेकाथलन में दिलाया भारत को पहला मेडल