Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

घर पर खेल रही मासूम का शव तालाब में मिला:दमोह में आठ घंटे चला सर्च ऑपरेशन; पानी में डूबने से मौत की आशंका

INT News1 August 2026 at 07:32 am

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भटिया गांव में शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक गायब हुई चार साल की मासूम वैष्णवी का शव देर रात घर के पास की एक तलैया में मिला। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। खेलते समय गायब हुई थी मासूम मृतका की पहचान शिवम अहिरवार की चार वर्षीय बेटी वैष्णवी के रूप में हुई है। बच्ची शुक्रवार को अपने घर के पास खेल रही थी और अचानक लापता हो गई। काफी देर तक जब वह नहीं दिखी तो परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आठ घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन परिजनों ने तुरंत हटा थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी सुधीर बेगी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर खेत, खलिहान और हर संभावित जगह पर लगभग आठ घंटे तक लगातार बच्ची की तलाश की। टॉर्च की रोशनी में दिखा पानी पर तैरता शव तलाश के दौरान जब कुछ ग्रामीणों ने पास की तलैया की तरफ टॉर्च की रोशनी डाली, तो बच्ची का शव पानी के ऊपर तैरता हुआ नजर आया। शव मिलते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया शव घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत शव को तलैया से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा कर हटा सिविल अस्पताल में रखवा दिया। हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया- शुरुआती जांच में यह मामला पानी में डूबने से हुई दुर्घटना का लग रहा है। हालांकि, मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।