Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

वॉर्म-अप मैच: श्रीलंका इलेवन ने पहले दिन 8 विकेट पर 363 रन बनाए, जडेजा, कुलदीप, मानव ने लिए 2-2 विकेट

INT News7 August 2026 at 06:07 pm

कोलंबो, 7 अगस्त। श्रीलंका इलेवन और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच के पहले दिन (शुक्रवार) की समाप्ति पर श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 363 रन बना लिए हैं। खेल समाप्ति के समय केशर नुवांथा 9 और दिलुम सुदीरा 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।