Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

करनाल सड़क हादसे में युवक की मौत:खाटूश्याम मंदिर से पानी लेने जा रहा था तभी मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर, रोहतक पहुंचने से पहले तोड़ा दम

INT News14 July 2026 at 12:47 pm

करनाल जिले के असंध क्षेत्र में एक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक 12 जुलाई की शाम करीब 7 बजे खाटूश्याम मंदिर से पानी लेने जा रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन रोहतक पीजीआई पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान बिगड़ती रही हालत मृतक की पहचान 27 वर्षीय गुरजंट निवासी असंध के रूप में हुई है। वह परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। गुरजंट साइकिल पर सवार होकर मंदिर से पानी लेने जा रहा था, क्योंकि वहां का पानी मीठा बताया जाता है। नबियाबाद गुरुद्वारे के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। रोहतक PGI पहुंचने से पहले तोड़ा दम घटना के बाद गुरुद्वारे के लोगों ने घायल को देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे पहले असंध के अस्पताल ले गए, जहां से उसे करनाल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे विर्क अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां करीब दो घंटे बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से भी डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से करीब आधा किलोमीटर पहले ही गुरजंट ने दम तोड़ दिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस मृतक के पिता सेनसिंह ने बताया कि हादसे के बाद परिवार को गहरा सदमा लगा है। युवक की मौत के बाद परिजन शव को वापस करनाल ले आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी ड्राइवर की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।