Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

जींद पुलिस ने पंजाब के 2 मोटरसाइकिल चोर पकड़े:चोरी की गई बाइक को भी किया बरामद; पूछताछ जारी

INT News26 September 2026 at 04:52 pm

जींद पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर जुलानी गांव से चोरी की गई मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान पंजाब मानसा के किसान गढ़ सैड़ा मानसा निवासी लखबीर सिंह और भट्‌ठा बस्ती निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। काम से आया था शहर पटियाला चौक चौकी इंजार्च रामनिवास ने बताया कि शहर पुलिस को शिकायत मिली थी। गांव जुलानी निवासी कर्मबीर बाइक चोरी की शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि वह किसी काम से शहर आया हुआ था। बाइक को खड़ी कर वह काम करने चला गया। वापस लौटा तो मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास पता करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपियों से चल रही पूछताछ जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात कबूली। जिन्होंने अपनी पहचान पंजाब मानसा के किसान गढ़ सैड़ा मानसा निवासी लखबीर सिंह और भट्‌ठा बस्ती निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की बाइक को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।