national · महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश
INT News5 November 2026 at 11:43 pm

मुंबई, 5 नवंबर। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली के पावन अवसर पर राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने लोगों के नाम अपने संदेश में कहा कि वासु बारस और धनतेरस से शुरू होने वाली दीपावली का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने दीपावली के इस शुभ अवसर पर सभी को बधाई देते हुए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।