national · दिल्ली
चीन-लद्दाख सीमा के पास 5.0 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए झटके
INT News5 November 2026 at 11:41 pm

नई दिल्ली, 5 नवंबर। चीन के शिनजियांग क्षेत्र में गुरुवार रात 10:26 बजे 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र चीन-लद्दाख सीमा के पास स्थित था। कश्मीर वेदर के अनुसार, भूकंप का केंद्र 35.587 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.130 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई 164 किलोमीटर बताई गई है।