Tuesday, 21 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नीमच में आज 3 घंटे बिजली कटौती:मेंटेनेंस के चलते दोपहर 2 से 5 बजे तक नहीं रहेगी लाइट; कई इलाके प्रभावित

INT News21 July 2026 at 09:55 am

नीमच शहर के मनासा नाका क्षेत्र और आसपास के इलाकों में आज दोपहर बिजली कटौती होगी। मेंटेनेंस और एलटी लाइन के सुधार कार्य के कारण दोपहर में तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि मंगलवार को मनासा नाका स्थित ट्रांसफार्मर पर एलटी लाइन से संबंधित आवश्यक सुधार कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रांसफार्मर से होने वाली विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। ये इलाके प्रभावित ट्रांसफार्मर बंद रहने से इससे जुड़े कई मुख्य क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। इनमें पीजी कॉलेज रोड, चावला कॉलोनी, जैन दिवाकर रोड, त्रिवेणी नगर और आसपास का क्षेत्र शामिल है। बिजली कंपनी ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर 2 बजे से पहले पानी भरने और बिजली से जुड़े अपने आवश्यक कार्य निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।