Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Toxic Box Office Day 2: 100 करोड़ की ओपनिंग के बाद फिल्म हिट हुई या फुस्स, दूसरे दिन की कमाई ने खोला पोल

INT News27 August 2026 at 04:50 pm

Toxic Box Office Day 2: गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी यश स्टारर टॉक्सिक- ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरूआत की. ए रेटेड होने के बावजूद मूवी ने ओपनिंग डे पर 101 करोड़ की कमाई कर कई बड़े फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया. वर्ल्डवाइड में भी गैंगस्टर ड्रामा ने 140 करोड़ एक झटके में कमा लिए.

Toxic Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन टॉक्सिक ने किया इतना कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने दूसरे दिन

ये भी पढ़ें: Toxic Review: ‘जब तक सह पाओगी, रह पाओगी’, कहकर कूल बने यश, लेकिन महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई क्यों किया?

Toxic Controversy: टॉक्सिक को लेकर हुआ था विवाद

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी टॉक्सिक में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे स्टार्स हैं. यह 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. थियेटर्स में आने से पहले फिल्म अपने बोल्ड और इंटिमेट सीन्स को लेकर काफी चर्चा में रही. इसमें कुछ ऐसे विजुअल्स और डायलॉग्स भी हैं, जिन्हें लेकर महिलाओं को एक नेगेटिव तरीके से दिखाए जाने की बात कही गई. गैंगस्टर ड्रामा को CBFC से बिना किसी कट के A सर्टिफिकेट मिला है. हालांकि, रिलीज के बाद इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली.

Toxic Story: टॉक्सिक की क्या है कहानी

फिल्म की कहानी राया (यश) और उसकी बहन गंगा (नयनतारा) के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों गोवा के गैरकानूनी कारोबार पर अपना दबदबा कायम करना चाहते हैं. राया की शादी रेबेका ( तारा सुतारिया ) से तय है. सब कुछ राया के प्लान के मुताबिक चल रहा होता है और वह अपनी बहन के सपने को पूरा करने के काफी करीब पहुंच जाता है. तभी नादिया ( कियारा आडवाणी ) की एंट्री होती है. हमेशा इमोशनलेस रहने वाला गैंगस्टर राया पहली बार प्यार जैसा कुछ महसूस करने लगता है. हालांकि तभी कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है.

ये भी पढ़ें: Toxic Day 1 Collection: धुरंधर-आवारापन 2 को पछाड़कर पहले दिन ही टॉक्सिक का बड़ा धमाका, कमाई देख चौंक जाएंगे!