Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

शुभमन गिल, अर्शदीप समेत बड़े क्रिकेट सितारे PCA में उतरेंगे:30 अगस्त से शेर-ए-पंजाब लीग शुरू, शेड्यूल जारी; 13 सितंबर को होगा फाइनल

INT News27 August 2026 at 05:52 pm

उत्तरी भारती और ट्राइसिटी के लोग 30 अगस्त से शुभमन गिल, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, रामनदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह और हरप्रीत बराड़ जैसे खिलाडियों को अब पीसीए में खेलते देख पाएंगे। यह संभव होने जा रहा है। यह मैच लाइव भी चलेंगे। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) की ओर से आयोजित शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 का आगाज होने से। जिसका आज वीरवार को शेड्यूल जारी कर दिया गया है। लीग का आगाज 30 अगस्त को होगा और फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा। करीब दो सप्ताह चलने वाली इस लीग में पंजाब के स्थापित क्रिकेटरों के साथ उभरते हुए खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 30 अगस्त को अमृतसर सूर्मास और मोहाली किंग्स के बीच होगा। मुकाबले आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेले जाएंगे। लीग में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी और पूरे टूर्नामेंट में 27 मुकाबले खेले जाएंगे। दो ग्रुप में बांटी गईं छह टीमें छह फ्रेंचाइजी को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में मोहाली किंग्स, फाजिल्का फाल्कन्स और जालंधर वॉरियर्स हैं। वहीं ग्रुप-बी में बठिंडा रॉयल्स, अमृतसर सूर्मास और लुधियाना लायंस को रखा गया है। 30 अगस्त को अमृतसर सूर्मास और मोहाली किंग्स के मुकाबले के बाद 31 अगस्त को दो मैच होंगे। दोपहर में जालंधर वॉरियर्स का सामना फाजिल्का फाल्कन्स से होगा, जबकि शाम को मोहाली किंग्स और बठिंडा रॉयल्स आमने-सामने होंगे। 1 सितंबर को दोपहर के मुकाबले में लुधियाना लायंस अपने अभियान की शुरुआत बठिंडा रॉयल्स के खिलाफ करेगा। 12 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल लीग चरण के बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 12 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में ग्रुप-ए की शीर्ष टीम का मुकाबला ग्रुप-बी की दूसरे नंबर की टीम से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप-बी की टॉप टीम ग्रुप-ए की दूसरे नंबर की टीम से भिड़ेगी। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें 13 सितंबर को फाइनल में खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। टीवी और ऑनलाइन प्रसारण शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Ten 5 HD और Sony Sports Ten 5 SD पर होगा। वहीं मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर की जाएगी।