समाचार · झारखंड
टाटा मोटर्स में रविवार को होगा कामकाज, इस दिन रहेगा साप्ताहिक अवकाश
INT News27 August 2026 at 05:46 pm

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए कार्य दिवस और साप्ताहिक अवकाश के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. प्रबंधन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आगामी 30 अगस्त 2026 (रविवार) को प्लांट के सभी विभाग, डिवीजन और जनरल ऑफिस सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से संचालित होगा.
रविवार को कार्य दिवस घोषित किए जाने के बदले कर्मचारियों को 1 सितंबर 2026 (मंगलवार) को सब्स्टीट्यूट (बदली) साप्ताहिक अवकाश दिया जायेगा. विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार कॉमन सर्विसेज के कार्यों का समन्वय करें और जरूरी दिशा-निर्देश जारी करें.