समाचार · हरियाणा
महेंद्रगढ़ समेत 4 जिलों की अग्निवीर भर्ती 2 से:आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस चरखी दादरी ने जारी की सूचना, भिवानी के स्टेडियम में होगी
भिवानी के भीम स्टेडियम में 2 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती रैली भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के उम्मीदवारों के लिए है। आर्मी भर्ती कार्यालय चरखी दादरी ने इसकी जानकारी दी है। सभी योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अंबाला हेडक्वार्टर रिक्रूटिंग जोन के तहत आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस चरखी दादरी द्वारा यह भर्ती रैली 2 सितंबर से 15 सितंबर तक भीम स्टेडियम, भिवानी में आयोजित की जाएगी। यह रैली भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन कैटेगरी में भर्ती के लिए होगी। क्लर्क, स्टोर कीपर के लिए भर्ती 15 अक्टूबर से इसके अलावा अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए भर्ती रैली अलग से आयोजित की जाएगी। यह अंबाला के राजीव गांधी स्टेडियम में 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तारीखों पर सुबह 4 बजे रैली स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। उन्हें दलालों से सावधान रहने की भी सलाह दी गई है।