national · उत्तर प्रदेश
अखिलेश के सांसद पर राजभर का तंज, बोले, ‘शोले’ का टंकी वाला सीन भी फेल, सोशल मीडिया की एक्टिंग में आपसे आगे निकले नेता
INT News17 August 2026 at 11:27 am

लखनऊ, 17 अगस्त। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उनके सांसद राजीव राय पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हुए पानी की टंकी से जुड़े एक घटनाक्रम को लेकर सांसद पर ‘ड्रामा’ करने का आरोप लगाया। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सांसद की यह ‘एक्टिंग’ तो फिल्म शोले के पानी की टंकी वाले चर्चित दृश्य पर भी भारी पड़ गई।