Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

नारनौल में ट्रेनों के ठहराव व सुविधाएं बढ़ाने की मांग:निजामपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे दैनिक रेलयात्री मंच के सदस्य, स्वच्छता अभियान चलाया

INT News6 September 2026 at 12:45 pm

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच ने निजामपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मंच पदाधिकारियों ने बताया कि निजामपुर रेलवे स्टेशन आसपास के 10 से 12 गांवों के लोगों के लिए प्रमुख रेल स्टेशन है। यहां से बड़ी संख्या में दैनिक यात्री दिल्ली, जयपुर समेत अन्य शहरों की यात्रा करते हैं, लेकिन पर्याप्त यात्री सुविधाओं और महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव के अभाव में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रेनों के नियमित ठहराव की मांग मंच ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि रुणिचा एक्सप्रेस और टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस का निजामपुर स्टेशन पर नियमित ठहराव सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि इन ट्रेनों के नहीं रुकने से यात्रियों को दूसरे स्टेशनों तक जाने में अतिरिक्त समय और आर्थिक खर्च उठाना पड़ता है। इंटरलॉकिंग में हो रही देरी पदाधिकारियों ने करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र से जुड़े इंटरलॉकिंग कार्य में हो रही देरी पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि लंबे समय से लंबित यह कार्य जल्द पूरा होने से क्षेत्र की रेल व्यवस्था और यात्री सुविधाओं में सुधार होगा। पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान के दौरान मंच के पर्यवेक्षक जीतू कोली और विनोद सोनी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और हरियाली स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने विकास के नाम पर हो रही अंधाधुंध पेड़ों की कटाई पर चिंता जताते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। यह लोग रहे उपस्थित इस मौके पर मंच के अध्यक्ष अशोक कटारिया, उपाध्यक्ष महेश बखालिया, सचिव मनीष कोली, धर्मेंद्र सैनी, अनूप शर्मा, अमित कुमार, जतिन जांगिड़, कृष्ण चौधरी, संदीप कुमार, रिंकू, प्रदीप, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। मंच ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि निजामपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का शीघ्र विस्तार किया जाए तथा प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को जल्द मंजूरी दी जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों रेल यात्रियों को राहत मिल सके।