समाचार · हरियाणा
10 दिन में दो बार लापता हुई विवाहिता:पहले कुरुक्षेत्र के से गई और अब रात तीन बजे यमुनानगर ससुराल से गायब
यमुनानगर के रादौर थाना क्षेत्र के गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता के दो बार लापता होने का मामला सामने आया है। पहली बार महिला कुरुक्षेत्र के लाडवा से किसी को बिना बताए चली कहीं गई। इसके बाद करीब एक सप्ताह बीत जाने पर यमुनानगर ससुराल लौटी। हालांकि, घर लौटने के महज दो दिन बाद ही वह दूसरी बार घर से लापता हो गई। इस बार भी वह रात करीब दो बजे बिना बताए घर से निकल गई। पति की शिकायत पर रादौर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पहली बार 23 अगस्त को हुई थी लापता पुलिस को दी शिकायत में रादौर थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने बताया कि वह लोहे का काम करता है। उसकी शादी वर्ष 2014 में थाना बाबैन, जिला कुरुक्षेत्र के गांव की युवती से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। पीड़ित के अनुसार, 23 अगस्त को उसकी पत्नी उसके साथ लाडवा गई थी। वहां से वह उसे बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो उसने लाडवा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था। इसके बाद 1 सितंबर को काजल अपने घरवालों के साथ ससुराल वापिस लौट आई। घर लौटने के दो दिन बाद फिर गायब शिकायतकर्ता के मुताबिक, 2 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर पर था। इसके बाद 3 सितंबर की रात करीब 2 बजे जब उसने देखा तो पत्नी कमरे में नहीं थी। वह बिना किसी को बताए दोबारा घर से चली गई थी। इसके बाद उसने और परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों तथा आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। आखिरकार पति ने पुलिस को शिकायत देकर फिर से उसकी तलाश कराने की मांग की। रादौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।