समाचार · मध्य प्रदेश
उज्जैन में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर:कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति और सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने का संदेश
उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी ने एक निजी होटल में जिला कार्यसमिति और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। इसमें करीब 300 कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों के बारे में बताया जा रहा है। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि 30 और 31 अगस्त को भोपाल में प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति हुई थी। उसी के बाद उज्जैन जिला भाजपा की कार्यसमिति शुरू की गई है। प्रदेश कार्यसमिति में तय किए गए निर्देशों को जिले और मंडल स्तर पर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य मकसद कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से तैयार करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सुशासन और उनके कामों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों और मतदाताओं तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने यह भी बताया कि लोकतंत्र में जनता की अहम भूमिका होती है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संदेश दिया गया है। उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करने को कहा गया है। दो तस्वीरें देखिए