समाचार · मध्य प्रदेश
बुरहानपुर में कल 4 घंटे बिजली बंद रहेगी:फोरलेन निर्माण के चलते बिजली पोल और लाइनों की शिफ्टिंग, सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक सप्लाई ठप
INT News6 September 2026 at 01:46 pm
बुरहानपुर शहर में सोमवार 7 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। शनवारा चौराहा से गणपति नाका तक चल रहे फोरलेन सड़क निर्माण के चलते बिजली के पोल और लाइनों की शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली शटडाउन के दौरान 11 केवी हरीरपुरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इनमें: जरूरत के अनुसार समय में बदलाव संभव बिजली विभाग के अनुसार पोल और लाइन शिफ्टिंग का काम निर्धारित समय के दौरान किया जाएगा। काम की जरूरत और स्थिति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि कम या ज्यादा हो सकती है।