Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

'हॉल में शराब पीकर बैठे थे लोग...' 'मिर्जापुर' देखने पहुंची इन्फ्लुएंसर के साथ क्या हुआ? बीच में ही फिल्म छोड़कर भागने को हुई मजबूर

INT News6 September 2026 at 01:43 pm

पॉपुलर वेब सीरीज ' मिर्जापुर ' को जब बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था. लेकिन सिनेमाघर के भीतर का नजारा अचानक कुछ ऐसा बदला कि एक इन्फ्लुएंसर को अपनी सुरक्षा के लिए बीच में ही थिएटर छोड़कर बाहर भागना पड़ा. आखिर उस थिएटर के अंदर ऐसा क्या हो रहा था जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया?

नशे में धुत लोगों की हरकतों से डरीं इन्फ्लुएंसर

नोएडा की जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर अनामिका अपने दोस्त के साथ पूरे उत्साह से ' मिर्जापुर: द मूवी ' का शो देखने सिनेमाघर पहुंची थीं. फिल्म की शुरुआत बेहद शानदार थी और माहौल में काफी रोमांच था. लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, थिएटर के अंदर कुछ लोगों की हरकतें हद से बाहर होने लगीं. अनामिका ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए अपना डरावना अनुभव बयां किया. उन्होंने बताया कि हॉल के अंदर कई लोग नशे में धुत होकर घुसे थे और लगातार हुड़दंग मचा रहे थे. माहौल इतना ज्यादा असुरक्षित और खराब हो चुका था कि अनामिका और उनकी दोस्त को अपनी सुरक्षा के लिए फिल्म बीच में ही छोड़कर बाहर निकलना पड़ा.

View on Instagram

थिएटर मैनेजमेंट के रवैये पर उठाए सवाल

सामने आए वीडियो में क्रिएटर ने थिएटर प्रशासन की लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई. उन्होंने खुलासा किया कि शिकायत करने के बावजूद हॉल मैनेजमेंट ने हुड़दंगियों को बाहर निकालने से मना कर दिया. उल्टे दर्शकों को यह सलाह दे दी गई कि वे चाहें तो डायल 100 पर पुलिस बुला लें या दूसरे ऑडिटोरियम में शिफ्ट हो जाएं. अनामिका ने अपने फॉलो-अप वीडियो में टैग करते हुए कहा, "मैनेजमेंट का कहना था कि वे उन लोगों को बाहर नहीं निकाल सकते. यह कैसी व्यवस्था है? क्या पुलिस बुलाना आम दर्शकों का काम है या थिएटर सिक्योरिटी का?"

ये भी पढ़ें: कालीन भैया का भौकाल जारी: ‘Mirzapur: The Movie’ ने 2 दिन में हिलाया बॉक्स ऑफिस, वर्ल्डवाइड कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर मिला लोगों का सपोर्ट

इस घटना का वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने महिला का समर्थन किया. कई यूजर्स ने लिखा कि सिनेमाघरों में ऐसी घटनाओं पर तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आम दर्शकों और महिलाओं के लिए हॉल का माहौल सुरक्षित रहे.

ये भी पढ़ें: Mirzapur The Movie: करण जौहर ने मिर्जापुर का किया रिव्यू, बोले- सॉलिड, कड़क और मसालेदार