Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

गुना में करंट लगने से हम्माल की मौत:दिन भर से नहीं आ रही थी घर की लाइट; मेनलाइन ठीक करते समय हादसा

INT News6 September 2026 at 01:47 pm

गुना जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच कैंट थाना क्षेत्र के पिपरौदा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। घर की बिजली लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर डोरी डालने गए 48 वर्षीय हम्माल की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात घर में अंधेरा था और दोपहर से बिजली भी नहीं आ रही थी। बारिश लगातार जारी थी। इसी दौरान हम्माल परमाल सिंह कुशवाह घर की मेनलाइन की डोरी ठीक करने के लिए बिजली के खंभे के पास पहुंचे। डोरी डालते समय अचानक उन्हें करंट लग गया और वे खंभे के पास ही गिर पड़े। सब्जी विक्रेता की नजर पड़ी

काफी देर बाद वहां से गुजर रहे एक सब्जी विक्रेता की नजर परमाल सिंह पर पड़ी। उसने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रविवार को कैंट थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।