Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

Watch Video: चुट्टूपालू घाटी में हादसों का सिलसिला जारी, बेकाबू कंटेनर की टक्कर से 6 लोग घायल

INT News7 November 2026 at 12:33 am

रामगढ़. रामगढ़-रांची मार्ग स्थित चुट्टूपालू घाटी में शुWatch Video: चुट्टूपालू घाटी में हादसों का सिलसिला जारी, बेकाबू कंटेनर की टक्कर से 6 लोग घायलक्रवार को एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ. एनएच-20 (पुराना एनएच-33) पर ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने आगे चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में छह लोगों के घायल होने की सूचना है. इनमें से दो घायलों को सदर अस्पताल रामगढ़ लाया गया, जबकि अन्य का उपचार दूसरे अस्पतालों में कराया गया. दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई है.

कंटेनर ट्रक का घाटी में ब्रेक फेल

जानकारी के अनुसार, कंटेनर ट्रक (एनएल01एसीओ-3332) का घाटी में ब्रेक फेल हो गया. इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. अनियंत्रित ट्रक ने रास्ते में चल रहे तीन चारपहिया वाहनों (जेएच01जीआर-2430, जेएच04आर-1650 और जेएच01जीटी-9914), एक टेंपो (जेएच01जीयू-1982), एक अन्य वाहन (जेएच24एच-8956) समेत कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया.

हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना की पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे किया गया, ताकि यातायात सामान्य हो सके. हालांकि, हादसे के बाद रामगढ़-रांची मार्ग पर कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही.

करोड़ों की योजना के बाद भी हादसों पर लगाम नहीं

चुट्टूपालू घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. घाटी को दुर्घटनामुक्त बनाने के दावे लंबे समय से किये जा रहे हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है. हाल ही में चुट्टूपालू और चरही घाटी को दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए करीब 239 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत किये जाने की जानकारी सामने आयी है. हालांकि, परियोजना का काम कब शुरू होगा, यह अब भी स्पष्ट नहीं है.

सड़क की बनावट में तकनीकी सुधार की जरूरत

सड़क सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि केवल चेतावनी बोर्ड लगाने और वाहनों की गति नियंत्रित करने से दुर्घटनाओं की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता. घाटी की सड़क के एकतरफा ढलान और बनावट में तकनीकी सुधार भी जरूरी है. उनका कहना है कि सड़क की संरचनात्मक खामियों को दूर किये बिना दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा. स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि चुट्टूपालू और चरही घाटी के लिए स्वीकृत योजनाओं का लाभ सड़क पर चलने वाले लोगों को आखिर कब मिलेगा.