Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, कही दिल छू लेने वाली बात

INT News6 November 2026 at 10:58 pm

Khesari Lal Yadav Meets Akhilesh Yadav: भोजपुरी सिनेमा के 'ट्रेंडिंग स्टार' और मशहूर गायक-अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने शुक्रवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात की. दोनों की इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. तस्वीरों में खेसारी और अखिलेश यादव मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं.

View on Instagram

सफेद कुर्ते में दिखे खेसारी लाल यादव

आपको बता दें कि मुलाकात के दौरान खेसारी लाल यादव सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे. उनके कंधे पर आसमानी रंग का शॉल भी दिखाई दिया. वहीं, अखिलेश यादव सफेद कुर्ते के साथ काली नेहरू जैकेट, लाल टोपी और काले रंग का मफलर पहने नजर आए. दोनों का सादा अंदाज तस्वीरों में देखने को मिला.

अखिलेश यादव ने कही कला की खास बात

ऐसे में अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर खेसारी लाल यादव के साथ फोटो पोस्ट कीं. इसके साथ उन्होंने लिखा, "सच्ची कला मेलमिलाप बढ़ाती है, जीवन को सकारात्मकता से भर जाती है." उनके इस संदेश में कला को लोगों को जोड़ने और जीवन में अच्छी सोच लाने का जरिया बताया गया.

खेसारी ने अखिलेश यादव को बताया बड़ा भाई

अखिलेश यादव की पोस्ट पर खेसारी लाल यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अखिलेश यादव को अपना बड़ा भाई बताते हुए एक्स पर लिखा

PDA को एक संग जोड़ने वाले बड़े भाई और माहिर “कलाकार” श्री अखिलेश जी से मिलना हमेशा ही अपनापन का एहसास कराता है!

हालांकि, दोनों के बीच मुलाकात में किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल, दोनों की साथ वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.

ये भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन के हाथों में हाथ डाले दीवाली पार्टी में पहुंचीं ऐश्वर्या, लाल साड़ी में लूटी महफिल