समाचार · उत्तराखंड
मम्मी-पापा आप बहुत अच्छे हैं… डॉक्टर दंपति के बेटे ने फांसी लगाई, 2 पन्नों का सुसाइड नोट

हल्द्वानी कुसुमखेड़ा स्थित आरके टैंट हाउस रोड निवासी डॉक्टर दंपति के 15 वर्षीय बेटे ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। वह बिड़ला स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था। घटना गुरुवार शाम की है। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुखानी पुलिस को घटनास्थल से अंग्रेजी में लिखा दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। परिवार मूल रूप से शांतिपुरी का रहने वाला है।पुलिस के अनुसार, कुसुमखेड़ा निवासी डॉ. मनोज कांडपाल पूर्व में नगर स्वास्थ्य अधिकारी रह चुके हैं। वर्तमान में वह जिला सर्विलांस अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी डॉ. ऐश्वर्या कांडपाल महिला अस्पताल हल्द्वानी में वरिष्ठ महिला चिकित्सा अधिकारी हैं। दंपति का छोटा बेटा रुद्र दसवीं में पढ़ता था।पुलिस के मुताबिक, रुद्र ने शाम करीब पांच बजे घर के भीतर सीढ़ियों पर लगी स्टील की रेलिंग में जंजीर फंसाई और फंदा लगाकर लटक गया। घटना के वक्त परिजन घर में मौजूद नहीं थे। लेकिन जब आए और देखा कि रुद्र लटका है, वह तुरंत रुद्र को अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद परिवार में कोहराम है। उसका बड़ा भाई भी बिड़ला स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है।डॉक्टर दंपति के 15 वर्षीय बेटे रुद्र के सुसाइड नोट में परिवार के प्रति प्यार और मन की तकलीफ का भाव सामने आया है। माता-पिता को संबोधित करते हुए उसने लिखा कि आप दोनों बहुत अच्छे माता-पिता हैं। शायद मैं यह बात कह नहीं पाया, लेकिन आप दोनों से बहुत प्यार करता हूं। पापा, आपसे कोई शिकायत नहीं है।सुसाइड नोट में क्या लिखा थाआप बहुत प्यार करते हैं, मम्मी भी। इसके बाद उसने अपनी परेशानी जाहिर करते हुए लिखा कि अब चीजें उसके नियंत्रण से बाहर हो गई हैं और वह अब और नहीं लड़ पा रहा है। नोट में उसने स्पष्ट किया कि किसी इंसान, परीक्षा या दूसरी चीज की वजह से उसने यह कदम नहीं उठाया। उसने अपनी मानसिक परेशानी को इसकी वजह बताते हुए लिखा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी उसकी अपनी थी। परिवार के सदस्यों से एक-दूसरे या किसी और को दोष नहीं देने की बात भी कही। उसने भाई को संबोधित करते हुए साथ बिताए समय और उसकी ओर से की गई मदद को याद किया। दादा-दादी की सेहत ठीक होने और हमेशा खुश रहने की कामना भी की।कई माह से भावनात्मक रूप से परेशान थासुसाइड नोट में किशोर ने पिछले कई महीनों से भावनात्मक रूप से परेशान रहने का जिक्र किया है। उसने लिखा कि वह खुद को और अपने मन को संभालने की कोशिश करता रहा, लेकिन सफल नहीं हो पाया।बेहद मिलनसार था रुद्रबिड़ला स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि छात्र रुद्र बेहद मिलनसार था। वो एथलेटिक्स में भी अच्छा प्रदर्शन करता था। बीते बुधवार को वह स्कूल आया था। रोज की तरह ही कक्षा में बैठा, पढ़ाई की। गुरुवार को वह स्कूल नहीं आया था।ये सवाल बाकी●सुसाइड की नौबत क्यों आई?●किस परेशानी से जूझ रहा था रुद्र?●क्या बात नियंत्रण से बाहर हो गई?●दवाई वाले जिक्र की असलियत क्या?