national · महाराष्ट्र
राहुल गांधी जिन्ना की तरह फैला रहे अराजकता, विदेशी ताकतें कर रहीं मदद: मंगल प्रभात लोढ़ा
INT News3 November 2026 at 10:11 pm

मुंबई, 3 नवंबर। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए उन पर देश में अराजकता फैलाने और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार संवैधानिक पद पर हैं और ऐसे पदों की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। वहीं, दीया मिर्जा से जुड़े विवाद और हाईकोर्ट के फैसले पर उन्होंने अदालत के निर्णय का सम्मान करने की बात कही, लेकिन दिवाली की परंपराओं और धार्मिक भावनाओं को भी महत्व देने की जरूरत बताई। साथ ही, एनसीपी के आंतरिक विवाद पर संजय राउत की टिप्पणियों से उन्होंने खुद को अलग रखा।