Thursday, 19 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

विश्व धरोहर सप्ताह, इंदौर की विरासत से रूबरू होंगे शहरवासी:21-22 नवंबर को होंगे हेरिटेज वॉक और स्मारक दर्शन, लालबाग पैलेस में जानेंगे होलकरों का इतिहास

INT News19 November 2026 at 06:06 am

इंदौर के गौरवशाली इतिहास, ऐतिहासिक धरोहरों और स्थापत्य कला को करीब से जानने का मौका मिलने जा रहा है। विश्व धरोहर सप्ताह के तहत 25 नवंबर तक प्रदेशभर में सांस्कृतिक और विरासत से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, भोपाल की ओर से आयोजित इन कार्यक्रमों की कड़ी में इंदौर में दो विशेष आयोजन होंगे। इनमें शहरवासी, विद्यार्थी और इतिहास प्रेमी हेरिटेज वॉक के जरिए ऐतिहासिक इमारतों को जान सकेंगे और लालबाग पैलेस में होलकर राजवंश के इतिहास से रूबरू होंगे। बोलिया सरकार की छत्रियों से राजवाड़ा तक होगी हेरिटेज वॉक पहला आयोजन 21 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होगा। हेरिटेज वॉक की शुरुआत बोलिया सरकार से होगी, जो कृष्णपुरा की ऐतिहासिक छत्रियों से होते हुए राजवाड़ा तक पहुंचेगी। इस दौरान प्रतिभागियों को छत्रियों की स्थापत्य कला, उनकी कलात्मक विशेषताओं और ऐतिहासिक महत्त्व के बारे में बताया जाएगा। साथ ही इन स्मारकों से जुड़े रोचक प्रसंगों की जानकारी भी दी जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को शहर की ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना है। लालबाग पैलेस में जानेंगे होलकर राजवंश की कहानी दूसरा आयोजन 22 नवंबर को सुबह 9 बजे लालबाग पैलेस में होगा। यहां प्रतिभागियों को होलकर राजवंश के इतिहास, राजशाही जीवनशैली और महल की अनूठी वास्तुकला के बारे में जानकारी दी जाएगी। लालबाग पैलेस के ऐतिहासिक महत्त्व और उसकी स्थापत्य विशेषताओं से भी रूबरू कराया जाएगा। दोनों आयोजन में प्रवेश निःशुल्क विश्व धरोहर सप्ताह के तहत आयोजित दोनों कार्यक्रमों में आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। विद्यार्थी, इतिहास और पुरातत्व प्रेमी सहित शहर का कोई भी नागरिक इनमें शामिल हो सकेगा। इन आयोजनों के जरिए लोगों को इंदौर की ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से जानने और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलेगा।