समाचार · हरियाणा
करनाल में महिला को फोन कर अश्लील बातें कीं:शादी का बनाया दबाव,मना करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
करनाल में एक महिला को फोन पर अश्लील बातें करने, छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला को बार-बार फोन कर मानसिक रूप से परेशान किया और उस पर शादी करने का दबाव बनाया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाम 6 बजे कई बार आए फोन
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल करनाल में रहती है। 24 अक्टूबर को शाम करीब 6 बजे उसके मोबाइल पर कई बार कॉल आईं। शिकायत के अनुसार, फोन करने वाले व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील बातें कीं और शादी करने का दबाव बनाया। जब उसने शादी करने से मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि फोन पर उसके साथ छेड़छाड़ करने और बदतमीजी करने के साथ उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया। फोन काटने के बाद भी बार-बार की कॉल
महिला ने शिकायत में बताया कि उसने आरोपी की बातें सुनने से इनकार करते हुए फोन काट दिया, लेकिन इसके बाद भी बार-बार कॉल की गईं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की और मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। हालांकि, फोन करने वाले व्यक्ति का नाम और पता महिला को पता नहीं है। पुलिस अब इस नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी। तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
सदर थाना पुलिस करनाल ने महिला की शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 74, 78 और 351(2) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।