Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

एसआईआर पर सवाल उठाने वालों को राष्ट्र विरोधी बताना गंभीर विसंगतियों को छिपाने की कोशिश: कोटा नीलिमा

INT News3 November 2026 at 09:59 pm

हैदराबाद, 3 नवंबर। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) की उपाध्यक्ष डॉ. कोटा नीलिमा ने कहा कि भाजपा का नया अभियान नागरिकों को डरा-धमकाकर और उन्हें राष्ट्र विरोधी करार देकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में मौजूद गंभीर विसंगतियों को छिपाने की एक कोशिश है।