समाचार · मध्य प्रदेश
बोरे में मिला नवजात गोवंश का शव:पुलिस-नपा ने दफनाया; TI बोले-खुले में मृत मवेशियों को न छोड़ें
दमोह के कोतवाली क्षेत्र स्थित शोभा नगर सिविल वार्ड-1 में बुधवार सुबह बोरे में गोवंश का शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना हिंदू संगठन के सदस्यों को दी। इसके बाद संगठन के सदस्यों ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर टीआई मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। जन्म के बाद मौत की आशंका कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि शोभा नगर के एक मैदान में बोरे के अंदर नवजात गोवंश का शव मिला था। शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि जन्म के बाद ही उसकी मौत हुई होगी और किसी ने उसे बोरे में डालकर वहां छोड़ दिया। हालांकि, मौत के कारण और शव वहां किसने रखा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। शव दफन कराकर जांच शुरू टीआई के मुताबिक, पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। नगर पालिका के सहयोग से शव को दफन करा दिया गया है। टीआई मनीष कुमार ने लोगों से अपील की कि मृत मवेशियों के शव को इस तरह खुले में न छोड़ें। इसकी सूचना नगर पालिका या पुलिस को दें, ताकि उचित व्यवस्था की जा सके और लोगों को असुविधा न हो।