national
एएफएमएस में मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर
INT News16 November 2026 at 10:21 pm

नई दिल्ली, 16 नवंबर। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं (एएफएमएस) ने मेडिकल ऑफिसर (शॉर्ट सर्विस कमीशन) के रूप में शामिल होने के इच्छुक, शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ देश के नागरिकों (पुरुषों और महिलाओं दोनों) से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर तक तय की गई है।