समाचार · पंजाब
लुधियाना में चिट्टे का कोड वर्ड 'दवाई':चोरी के आरोप में पकड़े युवक की छित्तर-परेड, बोला-चौंता में कई जगह मिलता है नशा; गुरुद्वारे में अनोखी सजा
लुधियाना में नशे के तस्कर चिट्टा बेचने के लिए नए-नए कोड वर्ड अपना रहे हैं। लुधियाना में नशा तस्करों ने चिट्टे का कोड वर्ड 'दवाई' रखा है। जब नशा खरीदने वाले तस्करों के पास जाकर 'दवाई' मांगते हैं, तो उन्हें चिट्टा थमा दिया जाता है। इसका खुलासा लुधियाना के ढोलनवाल में चोरी के आरोप में पकड़े गए बलिएवाल निवासी एक युवक ने किया है। युवक नशे की लत पूरी करने के लिए चोरियां करता था। पहले उसने घर का सामान बेचा और फिर मोहल्ले में वारदातें करने लगा। ढोलनवाल के गुरुद्वारा साहिब में चोरी की कोशिश के दौरान लोगों ने ट्रैप लगाकर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। बाद में गुरुद्वारा साहिब में मुख्य सेवादार के सामने युवक ने माफी मांगी और सुधरने का भरोसा दिलाया। मुख्य सेवादार व अन्य लोगों ने उसे गुरुद्वारा साहिब में रहकर सेवा करने की सजा दी गई। लोगों का कहना है कि अगर वो सुधरना चाहता है तो उसे मौका दिया जाना चाहिए। पकड़े जाने पर युवक ने क्या-क्या कहा, जानिए...