Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

धामी ने रिपोर्ट कार्ड में 20 बड़ी उपलब्धियों गिनाईं, दावा- हर बार भाजपा सरकार

INT News27 November 2026 at 06:46 am

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने पांच साल में जनता से किए हर वादे को निभाया है। पार्टी के संकल्प पत्र पर शत-प्रतिशत अमल कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण के क्षेत्रों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।दावा : उत्तराखंड में हर बार आएगी भाजपा सरकारमुख्यमंत्री धामी ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पिछले दस सालों के दौरान डबल इंजन की सरकार ने इतने काम किए हैं कि अब राज्य में हर बार और बार-बार भाजपा की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 65 पार का नारा दिया है लेकिन जीत का यह अंतर अब हर बार बढ़ने वाला है।इन सेक्टरों में बड़ी उपलब्धियों का जिक्र1. कृषि एवं उद्यानस्टेट मिलेट्स पॉलिसी के तहत पर्वतीय क्षेत्रों के लिए 2030-31 तक की कार्ययोजना मंजूर की गई है। मंडुवा, झंगोरा के बीज और जैव उर्वरक पर 80%, ड्रैगन फ्रूट नीति में 80 प्रतिशत, कीवी नीति के तहत किसानों को 70 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। महक क्रांति के तहत 23 हजार हेक्टेयर में सुगंधित फसलों की खेती का लक्ष्य।2. सहकारिता-ग्रामीण आजीविकाराज्य पशुधन मिशन के तहत 11,500 लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया। गोट वैली योजना के अंतर्गत 41 क्लस्टर विकसित हो रहे हैं। उत्तराखण्ड की बद्री गाय के घी को जीआई टैग प्राप्त हुआ। ट्राउट फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए ₹170 करोड़ की ट्राउट प्रोत्साहन योजना। पहली बार 5 मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात।3. गरीब कल्याण-सामाजिक सुरक्षावृद्ध, विधवा, दिव्यांग पेंशन के तहत 10 लाख पात्र लाभार्थियों को 150 करोड़ प्रतिमाह की पेंशन राशि डीबीटी से दी जा रही। वृद्ध दंपति को अलग-अलग 1500 रुपए प्रति माह पेंशन, ग्रामीण क्षेत्रों में आवास योजना के तहत 50 हजार नए आवास प्रदान किए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में 53 हजार से अधिक परिवारों को मिली पक्की छत।4. महिला सशक्तीकरणमहिलाओं के लिए नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण, 3 लाख 10 हजार महिलाएं लखपति दीदी बनी। महिला स्वयं सहायता समूहों को ₹5 लाख तक ब्याज मुक्त लोन, ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 5,19,943 महिलाओं के जरिए 70 हजार स्वयं सहायता समूह गठित।5. युवा, रोजगार, कौशल विकाससाढ़े चार साल में 36 हजार युवाओं को नौकरी। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत जर्मन और जापानी भाषा प्रशिक्षण के 158 केंद्र संचालित। मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग। उपनल के माध्यम से प्रदेश में लगभग 22,500 लोगों को रोजगार।6. शिक्षाराष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना। पीएम श्री योजना के पहले चरण में 141 और दूसरे चरण में 84 विद्यालयों का चयन हुआ। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में 21,743 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना भी प्रारंभ की गई।7. स्वास्थ्यआयुष्मान योजना के तहत 63.32 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए। सितंबर 2026 तक 17.36 लाख से अधिक मरीजों को ₹3,717 करोड़ से अधिक का कैशलेस उपचार। राज्य के छह में से तीन कॉलेज पिछले पांच सालों में मंजूर हुए। हल्द्वानी में ₹104 करोड़ से अधिक लागत से आधुनिक कैंसर संस्थान का निर्माण।8. कानून व्यवस्था27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बना। सरकारी भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक पर रोक लगाने के लिए नकल विरोधी कानून लागू किया। धर्मांतरण विरोधी कानून को 2022 में और सख्त किया गया। दंगों के दौरान संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से होगी भरपाई।9. इंफ्रा प्रोजेक्ट12 हजार करोड़ की लागत से दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारंभ। चारधामों के लिए 12 हजार करोड़ में ऑलवेदर रोड। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का 75 प्रतिशत काम पूरा। राज्य में 40 हजार करोड़ की रेलवे परियोजनाओं पर कार्य। केदारनाथ और हेमकुंड, मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट प्रगति पर।10. पर्यटनशीतकालीन यात्रा का शुभारंभ। चारधाम यात्रा में 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आदि कैलाश यात्रा के लिए 53,537 इनर लाइन परमिट। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत विकास कार्य प्रगति पर। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं क्षेत्र के 48 मंदिरों को सर्किट के रूप में विकसित।11. निवेश एवं उद्योग जगतग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में ₹3.56 लाख करोड़ के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए। अब तक एक लाख एक हजार करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। ₹24 हजार करोड़ के निवेश की अगली ग्राउंडिंग की तैयारी। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में राज्य पहले स्थान पर।12. आईटी स्टार्टअपराज्य में स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर 1700 हो गई। स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए ₹200 करोड़ का वेंचर फंड। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत 13 हजार से अधिक उद्यमियों तथा 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों, समूह सदस्यों को उद्यमिता एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़ा गया।13. ऊर्जा में ऊंची उड़ानटिहरी में 1,000 मेगावाट के देश के पहले वेरिएबल स्पीड पम्पड स्टोरेज प्लांट की चारों इकाइयों का संचालन शुरू। यमुना नदी पर 120 मेगावाट की व्यासी परियोजना से उत्पादन शुरु। यमुना पर लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। किशाऊ परियोजना के क्रियान्वयन पर छह राज्यों के बीच समझौता।14. पेयजल एवं सिंचाईजल जीवन मिशन में 15,540 योजनाएं पूरी। 14.20 लाख परिवारों को पेयजल कनेक्शन दिए गए। देहरादून की पेयजल और सिंचाई आवश्यकताओं के लिए सौंग बांध और हल्द्वानी की पेयजल और सिंचाई जरूरत के लिए जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर। पेयजल स्वच्छता पर सरकार का विशेष फोकस।15. शहरी विकासशहरी विकास एवं आवास क्षेत्र सुधार के लिए केंद्र से ₹264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि। देहरादून शहर में यातायात समस्या समाधान के लिए रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की मंजूरी। शहरी क्षेत्रों में पार्किंग सुविधा के विस्तार के लिए 63 पार्किंग परियोजनाओं के तहत 4,202 वाहन पार्किंग क्षमता विकसित।16. ग्रामीण विकास7817 ग्राम पंचायतों में से 5972 में ग्राम सचिवालय संचालित हैं। पांच सालों में 1,362 पंचायत भवन निर्मित और 584 की मरम्मत हुई। एक हजार से अधिक ग्राम पंचायतों का कम्प्यूटरीकरण हुआ। पंचायत भवन निर्माण की प्रचलित दर ₹20 लाख प्रति भवन की गई। सीमांत क्षेत्र के 51 गांव वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में चयनित।17. वन एवं पर्यावरणवन्यजीव हमले में मृत्यु पर अनुग्रह राशि ₹6 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख की गई, घायलों के उपचार का खर्च भी सरकार द्वारा वहन किए जाने का प्रावधान है। इसके अलावा मान्य वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर कार्य योजना तैयार की जा रही। इस क्षेत्र में नई तकनीक के उपयोग पर मंथन।18. आपदा प्रबंधनसिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को 17 दिन के अभियान के बाद निकाला गया। जुलाई 2024 में केदारघाटी में आपदा के दौरान 15 हजार से अधिक लोगों को बचाया गया। अगस्त 2025 में थराली और हर्षिल से 1200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला। अगस्त 2026 में पीपलकोटी टनल में 12 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला गया।19. खेलराज्य में पहली बार 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ। राज्य ने 103 पदक जीते। गौलापार, हल्द्वानी में क्रीड़ा विवि के प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। लोहाघाट में लगभग 256.97 करोड़ रुपये की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण।20. केंद्र की संपत्तियों का उपयोगहल्द्वानी के रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री की 45.33 एकड़ भूमि केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित की गई है। यह भूमि भविष्य में उत्तराखंड के विकास और जनहित की परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इसके अलावा ऋषिकेश आईडीपीएल की जमीन के उपयोग को लेकर भी कार्य योजना तैयार।आर्थिक तरक्की ने पकड़ी रफ्तारपिछले करीब पांच सालों के दौरान उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में विस्तार के साथ ही विकास के सामाजिक संकेतकों में भी सुधार दर्ज किया गया। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद, प्रति व्यक्ति आय और औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं बहुआयामी गरीबी में कमी, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई संकेतकों में सुधार दर्ज हुआ है।वर्ष 2024-25 में जीएसडीपी बढ़कर 3,81,889 करोड़ रुपये हो गई है। वर्ष 2021-22 के मुकाबले इसमें डेढ़ गुने से अधिक की वृद्धि हुई। इसी अवधि में प्रति व्यक्ति आय भी 1,94,670 रुपए से बढ़कर 2,73,921 रुपए हुई। वर्ष 2024-25 में राज्य की आर्थिक विकास दर 7.23 प्रतिशत रही। वहीं, वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया है, जो वर्ष 2025-26 के बजट की तुलना में 10.41 प्रतिशत अधिक है।रिपोर्ट कार्ड को घर-घर पहुंचाने के लिए आयोजित होंगे सम्मेलनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से पेश किए गए भाजपा सरकार के पांच साल के रिपोर्ट कार्ड को भाजपा अगले एक महीने के दौरान घर घर पहुंचाएगी। इसके लिए पार्टी ने बूथ, शक्तिकेंद्र, मंडल, जिला और विधानसभा स्तर पर सम्मेलन का फैसला लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी दिसंबर से होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा करेगी और उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने पर फोकस रहेगा। सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों को भी इस काम में लगाया जा रहा है।पार्टी ने दिया ‘सशक्त सरकार, फैसले दमदार’ का चुनावी नारापार्टी के रिपोर्ट कार्ड को जारी करने के दौरान संगठन के नेताओं का फोकस सशक्त सरकार, फैसले दमदार नारे पर था। इसके जरिए पार्टी पिछले दो कार्यकाल के दौरान लिए गए बड़े, कड़े और ऐतिहासिक फैसलों पर फोकस करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा भी कि पिछले दस सालों के दौरान डबल इंजन की सरकार ने राज्य के विकास को नई ऊंचाई तक पहुंचाया है।उद्योग और स्टार्टअप गतिविधियों का विस्तारसूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की संख्या वर्ष 2021-22 में 59,798 थी, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 79,394 हो गई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में शिशु मृत्यु दर वर्ष 2024-25 में घटकर 20 और मातृ मृत्यु दर 91 पर आ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि आर्थिक और सामाजिक विकास के ये आंकड़े राज्य में हो रहे बदलाव की तस्वीर पेश करते हैं।गरीबी में आई कमी, रोजगार के अवसर बढ़ेराज्य में बहुआयामी गरीबी सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2021-22 में यह 9.7 प्रतिशत था, जो वर्ष 2024-25 में घटकर 6.92 प्रतिशत रह गया। श्रम बल भागीदारी दर भी वर्ष 2021-22 के 60.1 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 64.4 प्रतिशत हो गई। यह श्रम बाजार में लोगों की बढ़ती भागीदारी का संकेत है।