national · महाराष्ट्र
27 नवंबर सुबह की टॉप 20 खबरें : 30 नवंबर से संसद सत्र, बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना देने का अखिलेश का वादा, ड्रोन हमलों का जवाब देगा भार्गवास्त्र

1. 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, सरकार ने बुलाया संसद सत्र
संसद का सत्र फिर से शुरू हो रहा है. जानें कब होगी लोकसभा और राज्यसभा की बैठक और क्या है सरकारी एजेंडा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2. महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी? संसद की बैठक से पहले मोदी सरकार पर विपक्ष का हमला
संसद की बैठक दोबारा बुलाए जाने से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है. माकपा सांसद जॉन ब्रिटास ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक जोड़-तोड़ के जरिए संसद में बहुमत जुटाने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि सरकार महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में परिसीमन से जुड़ा कानून पारित कराने की तैयारी कर रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. UP Election: अखिलेश यादव ने किसानों के लिए खोला वादों का पिटारा, 23 फसलों पर MSP, कर्जमाफी और 24 घंटे में गन्ना भुगतान का वादा
यूपी चुनाव 2027 के लिए सपा का किसान एजेंडा: 23 फसलों पर MSP गारंटी, कर्जमाफी, 24 घंटे में गन्ना भुगतान और मुफ्त सिंचाई बिजली. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. UP Election 2027: PDA से आगे अखिलेश यादव की नई रणनीति, युवाओं-किसानों और कर्मचारियों को जोड़ने का प्लान
UP Election 2027: समाजवादी पार्टी ने 'जन-मन मैनिफेस्टो' जारी कर 2027 की चुनावी रणनीति का खुलासा किया है. जानिए रोजगार, किसान और महिला सुरक्षा पर पार्टी के वादे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5. Video: अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) और महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा. शाह ने साफ कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में आने वाले दिनों में UCC लागू किया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6. Video: IAS की हत्या में उम्रकैद, फिर रिहाई और अब आनंद मोहन की जेल वापसी; जानिए 1994 की पूरी कहानी
Anand Mohan Case सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई रद्द कर दी है. डीएम कृष्णैया हत्या मामले में एक महीने में सरेंडर का आदेश. देखें वीडियो. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. Video: अनंत सिंह की बेटी की शादी में नोटों की बारिश, झाड़ू से बटोरे गए रुपये
अनंत सिंह की बेटी की शादी में नोटों की बारिश का वीडियो वायरल हो रहा है. स्टेज के नीचे झाड़ू से नोट इकट्ठा किए गए और डांसर्स को दिए गए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. दुश्मन के ड्रोन हमलों का जवाब देगा भारत का भार्गवास्त्र, पोखरण में सफल परीक्षण, जानें इसकी ताकत
Bhargavastra: ड्रोन हमलों से निपटने के लिए भारत में विकसित भार्गवास्त्र ने परीक्षण का अहम चरण पूरा कर लिया है. सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने राजस्थान के पोखरण में इसके आंतरिक विकास परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए हैं. आधुनिक रडार, एयर डिफेंस रॉकेट और गाइडेड माइक्रो मिसाइलों से लैस यह स्वदेशी सिस्टम एक साथ कई ड्रोनों से मुकाबला कर सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. झारखंड HC के तीसरी बार Acting Chief Justice बनेंगे सुजीत नारायण प्रसाद, 28 नवंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी
जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद तीसरी बार झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए हैं. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 28 नवंबर से पदभार ग्रहण करेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. बिहार के दो बाहुबली नेता जायेंगे जेल? अनंत-आनंद को सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर ऑर्डर, मर्डर केस में दोनों हुए थे रिहा
Supreme Court Order: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के दो बाहुबली नेता अनंत सिंह और आनंद मोहन को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया. दोनों को कोर्ट ने सरेंडर करने का आदेश दिया है. दोनों ही नेता मर्डर केस में जेल से रिहा हुए थे. लेकिन कोर्ट ने दोनों की रिहाई के फैसले को रद्द कर दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. सौरव दास ही नहीं, CJP के अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका के खिलाफ भी LOC जारी, मुंबई पुलिस की कार्रवाई
मुंबई पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका के खिलाफ भी लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है. इससे पहले पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास के खिलाफ LOC जारी होने की जानकारी सामने आई थी. पुलिस ने यह कार्रवाई मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन करने से जुड़े मामले में की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. भोपालः माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रा से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर 3 महीने तक शोषण; आरोपी गिरफ्तार
भोपाल के माखनलाल पत्रकारिता यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर 3 महीने शोषण कर रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. Rising Stars Asia Cup 2026: श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराया, 8.3 ओवर बाकी रहते हासिल किया 318 रन का लक्ष्य
Sri Lanka A vs India A: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026: भारत ए ने 317 रन बनाए, लेकिन श्रीलंका ए ने 41.3 ओवर में 318 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीता. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. Gen-Z को व्यापार पसंद है! 85% चाहते हैं अपना रोजगार; जानें AI कैसे बना रहा उनकी राह आसान
भारत में अपना कारोबार शुरू करने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. LinkedIn की 2026 रिसर्च के मुताबिक, 85% भारतीय उद्यमी बनना चाहते हैं. Gen Z इसमें सबसे आगे है. देखिए उनकी क्या है पसंद? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15. UP PCS प्रीलिम्स परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप कल होगी जारी, 6 दिसंबर को होगी परीक्षा
UP PCS Prelims Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप कल जारी होगी. परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित होगी, जबकि एडमिट कार्ड 1 दिसंबर को जारी किया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा का पावर! 9 दिसंबर को लॉन्च होगा Motorola का नया फ्लैगशिप
Motorola Signature 27 भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है. इस फ्लैगशिप फोन में 7000mAh बैटरी, 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने की जानकारी है. जानें फोन की संभावित कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. 6 एयरबैग से लैस, 7 अलग-अलग वेरिएंट और 6 लोगों के लिए परफेक्ट, अब 11.67 लाख में नहीं मिलेगी महिंद्रा की ये धांसू कार
Maruti Suzuki XL6 के सभी वैरिएंट्स अब 5,000 रुपये महंगे हो गए हैं. पेट्रोल, ऑटोमैटिक और CNG मॉडल की नई एक्स-शोरूम कीमतें यहां देखें. कार खरीदने से पहले जानें. इसके इंजन, माइलेज, शानदार फीचर्स और सेफ्टी से जुड़ी पूरी जानकारी भी पढ़ें. नई कीमतों का आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा, जानिए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. पाकिस्तानी पासपोर्ट, फर्जी पहचान और पिता का DNA... ऐसे पकड़ा गया 26/11 हमले का आरोपी अबू जंदाल
26/11 Mumbai Terror Attack: मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी अबू जंदाल को भारत लाने के लिए केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने महीनों तक गोपनीय अभियान चलाया था. पाकिस्तानी पासपोर्ट के कारण उसकी वास्तविक पहचान साबित करना मुश्किल हो रहा था. आखिरकार भारतीय एजेंसियों ने उसके पिता के डीएनए की मदद से पाकिस्तान के दावे को चुनौती दी और सऊदी अरब से उसे भारत लाने में सफल हुए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. 26/11 पर बनीं 6 फिल्मों की 6 कहानियां,किसी में कमांडो तो किसी में डॉक्टर बने हीरो
26/11 मुंबई हमले पर बनी फिल्मों में किसी ने अजमल कसाब की गिरफ्तारी की कहानी दिखाई, तो किसी ने मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बहादुरी. जानिए 'The Attacks of 26/11', 'Major', 'Hotel Mumbai', 'Bharat Bhhagya Viddhaata' और 'Prahaar' में उस रात के कौन से अलग-अलग पहलू दिखाए गए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. श्रीदेवी के निधन की रात दुबई के होटल में क्या हुआ था? पूर्व राजदूत ने बताया
Sridevi Dubai Case: श्रीदेवी के निधन के बाद दुबई के होटल में क्या हुआ था? पूर्व भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने बोनी कपूर और अर्जुन कपूर से मुलाकात का हाल बताया. उन्होंने मीडिया की अफवाहों और साजिश के दावों पर भी बात की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट