समाचार · उत्तराखंड
उत्तरकाशी अग्निकांड: CM धामी ने पवाणी के लोगों का दर्द बांटा, हर परिवार को 5 लाख की मदद

Uttarkashi Fire tragedy: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तरकाशी की मोरी तहसील स्थित अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। भीषण आग से हुई क्षति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी और प्रभावित परिवारों को मकान के पुनर्निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।ग्रामीणों को ढांढस बंधाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को नुकसान का विस्तृत और वास्तविक आकलन करने के निर्देश दिए, ताकि हर परिवार को समय पर मदद मिल सके।सर्दी और क्षेत्र में संभावित बर्फबारी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सुरक्षित और समुचित आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे प्रतिकूल मौसम में किसी को परेशानी न हो। अग्निकांड में ग्रामीणों के घरों के साथ उनका छह माह का संग्रहीत राशन भी जलकर नष्ट हो गया है। मुख्यमंत्री ने आगामी छह माह के राशन और अन्य दैनिक जरूरतों की तत्काल आपूर्ति करने को कहा, ताकि प्रभावितों को राहत मिल सके।राहत और पुनर्वास सरकार की प्राथमिकतामुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गांव के दीर्घकालिक विकास के तहत भविष्य में जलाशय और हेलीपैड जैसे निर्माण कार्य भी कराए जाएंगे, लेकिन फिलहाल राहत और पुनर्वास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल और ग्रामीणों ने पीड़ितों का त्वरित संज्ञान लेने और गांव पहुंचकर सुध लेने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।बच्चों की पढ़ाई में न आए एक दिन का भी व्यवथानमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है, इसलिए पढ़ाई में एक दिन का भी व्यवधान नहीं आना चाहिए। बच्चों के लिए वैकल्पिक विद्यालयी व्यवस्था की जाए।मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के साथ किया संवादपवाणी गांव में भीषण अग्निकांड ने न केवल लकड़ी और पत्थर के घरों को राख किया, बल्कि ग्रामीणों की जीवनभर की जमा पूंजी और सर्दियों के लिए जुटाया गया सहारा भी छीन लिया। इस त्रासदी के बीच जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं गांव की मिट्टी पर पीड़ितों के बीच बैठे, तो अपनों जैसा संबल पाकर ग्रामीणों का दर्द छलक पड़ा। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति से सीधे संवाद किया।सीएम ने पवाणी पहुंचकर लोगों का दर्द बांटा और दिया हौसलापहाड़ की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच बसे पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड ने न केवल लकड़ी और पत्थर के घरों को राख किया, बल्कि ग्रामीणों की जीवनभर की जमा पूंजी और सर्दियों के लिए जुटाया गया सहारा भी छीन लिया। इस त्रासदी के बीच जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं गांव की मिट्टी पर पीड़ितों के बीच बैठे, तो अपनों जैसा संबल पाकर ग्रामीणों का दर्द छलक पड़ा। मुख्यमंत्री ने औपचारिकताओं से दूर रहकर प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति से सीधे संवाद किया।ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी चिंता यह थी कि सिर से छत छिनने के बाद अब हाड़ कंपा देने वाली सर्दी और बर्फबारी कैसे कटेगी, और घर में रखा छह महीने का राशन जल जाने के बाद चूल्हा कैसे जलेगा। उन्होंने न केवल ₹5 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की, बल्कि अगले छह महीने के राशन और कड़ाके की ठंड से बचने के लिए सुरक्षित आवास की तत्काल गारंटी दी। कहा कि कवायद महज सहायता बांटने की औपचारिकता नहीं है, बल्कि उजड़ चुके परिवारों के जीवन में फिर से विश्वास और उम्मीद लौटाने का संकल्प है।राशन, आवास और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोरसीएम ने निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, आवास, राशन और जरूरी सामग्री की उपलब्धता लगातार सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित परिवारों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश भी दिए। राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा। उन्होंने डीएम को किसान अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मामलों का परीक्षण करने के निर्देश दिए।