Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

27 नवंबर की टॉप 10 खबरें: आनंद मोहन फिर जाएंगे जेल, जेडीयू की 137 सदस्यीय नई टीम में निशांत की एंट्री

INT News27 November 2026 at 06:50 am

आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड को लेकर आनंद मोहन को समय से पहले ही रिहा कर दिया गया था. ऐसे में अब सुप्रीम कोर्ट ने फिर सुनवाई की और आनंद मोहन की रिहाई को रद्द कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

JDU की नई प्रदेश कार्यकारिणी में निशांत कुमार की एंट्री, पहली बार संगठन में मिली जगह, 137 सदस्यीय टीम का ऐलान

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. गुरुवार को पार्टी ने 137 सदस्यीय कार्यकारिणी की सूची जारी की. इस नई टीम में सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री को लेकर हो रही है. उन्हें पहली बार पार्टी संगठन में जगह दी गई है. निशांत को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार को झटका, कोर्ट ने लालू-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश रखा बरकरार

नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय करने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा है. इससे इस मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Video: IAS की हत्या में उम्रकैद, फिर रिहाई और अब आनंद मोहन की जेल वापसी; जानिए 1994 की पूरी कहानी

पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट ने 26 नवंबर को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने उन्हें एक महीने के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है. 1994 में बिहार के गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में आनंद मोहन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.

यहां क्लिक कर वीडियो देखें

पटना से भागलपुर तक एक साथ छापा, ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता पर निगरानी की बड़ी कार्रवाई

भागलपुर नवगछिया में ग्रामीण कार्य विभाग के एक कार्यपालक अभियंता के पैतृक आवास पर गुरुवार को अचानक निगरानी विभाग की टीम पहुंची. देखते ही देखते तेतरी गांव स्थित घर पर अधिकारियों की आवाजाही बढ़ गई और घंटों तलाशी अभियान चला. यह कार्रवाई किसी सामान्य जांच का हिस्सा नहीं, बल्कि करीब 1.50 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप से जुड़ी है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

'बीजेपी और जेडीयू की अदावत में फंस गए आनंद मोहन', पप्पू यादव बोले- सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से नहीं रखा पक्ष

बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन को एक बार फिर जेल जाना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने आईएएस अधिकारी जी. कृष्णैया हत्याकांड में उनकी समय से पहले रिहाई के फैसले को रद्द कर दिया है. कोर्ट के इस आदेश के बाद बिहार की राजनीति में भी बयानबाजी तेज हो गई है. पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस मामले में नीतीश कुमार और राज्य की मौजूदा सरकार पर सवाल उठाए हैं.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे बुजुर्ग की मौत, घुड़दौड़ देखने के लिए उमड़ी थी भारी भीड़

बुधवार को विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी और ऋषिकेश की शादी संपन्न हुई. शादी वाले दिन नदमा में घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें कई तरह के घोड़े पहुंचे थे. लेकिन इस दौरान दर्दनाक घटना घटी. घुड़दौड़ देखने आए एक अज्ञात बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई. पुलिस ने उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

'BJP फायदे के लिए जेल से अंदर-बाहर करवाती है', आनंद मोहन मामले में तेजस्वी ने बताया भाजपा का तरीका

'बीजेपी अपने फायदे के हिसाब से लोगों का इस्तेमाल करती है.', यह बात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कही. आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट ने एक महीने में सरेंडर करने का ऑर्डर दिया है. ऐसे में अब आनंद मोहन कभी भी जेल जा सकते हैं. पूरा मामला डीएम जी. कृष्णैया के हत्याकांड से जुड़ा हुआ है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अनंत सिंह की बेटी की शादी में मेहमानों को खाना परोस रहा था होमगार्ड जवान, लाइन हाजिर

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी के शादी समारोह में वर्दी पहनकर एक होमगार्ड जवान के द्वारा खाना का पत्तल बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है. पटना ट्रैफिक पुलिस द्वारा वीडियो के सत्यापन के बाद ट्रैफिक एसपी सागर कुमार झा ने जवान सतीश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षदों ने खारिज किए महापौर के सभी प्रस्ताव

मुजफ्फरपुर सशक्त स्थायी समिति के बाद गुरुवार को हुई मुजफ्फरपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक भी जोरदार हंगामे की भेंट चढ़ गई. नगर भवन स्थित सभागार में निर्धारित समय से करीब 25 मिनट की देरी से शुरू हुई इस बैठक में उप महापौर डॉ मोनालिसा अनुपस्थित रहीं. दो घंटे तक चले हंगामे और शोर-शराबे के कारण बैठक बिना किसी ठोस निष्कर्ष के समाप्त हो गई, जिसके बाद पदाधिकारी और पार्षद चाय-नाश्ता और भोजन कर वापस लौट गए.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें