Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

राजभवन मार्च को रोकने का पटना पुलिस का देसी जुगाड़, बैरिकेड के साथ सड़क पर खड़े कर दिए बालू लदे ट्रैक्टर

INT News19 August 2026 at 08:45 pm

Patna News : राजद के राजभवन मार्च को रोकने के लिए पटना पुलिस ने बुधवार को अनोखा तरीका अपनाया. लोहे के बैरिकेडिंग के साथ पुलिस ने सड़क पर बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर दीं. भारी-भरकम ट्रैक्टरों को बैरिकेड की तरह इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले को आगे बढ़ने से रोकने की व्यवस्था की गयी.

लोहे की बैरिकेडिंग के आगे खड़े कर दिए बालू लदे ट्रैक्टर

राजद कार्यकर्ताओं के मार्च को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही कई जगहों पर लोहे की बैरिकेडिंग की थी. इसके बावजूद रास्ता रोकने के लिए पुलिस ने बालू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी सड़क पर खड़ा कर दिया. भारी वजन के कारण इन ट्रैक्टरों को हटाना आसान नहीं था.

तेजस्वी यादव के काफिले को रोकने की भी तैयारी

राजद के राजभवन मार्च में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे. प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई स्तर की बैरिकेडिंग की गयी. इसी दौरान बालू लदे ट्रैक्टरों का इस्तेमाल चर्चा का विषय बन गया.

सोशल मीडिया पर 'बालू वाली बैरिकेडिंग' की चर्चा

पटना पुलिस के इस अनोखे इंतजाम की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर 'बालू वाली बैरिकेडिंग' की चर्चा शुरू हो गयी. लोगों के बीच पुलिस के इस देसी जुगाड़ को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

Also Read : VIDEO: राजभवन मार्च में आज क्या-क्या हुआ? तेजस्वी की हिरासत से वाटर कैनन तक पूरी कहानी एक वीडियो में