national
दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 850 किलो मिठाई नष्ट; 7 नमूने जांच के लिए भेजे
INT News3 November 2026 at 09:34 pm

गौतमबुद्धनगर, 3 नवंबर। दीपावली के त्योहार से पहले लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए गौतमबुद्धनगर का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मिठाई बनाने वाली इकाइयों पर छापेमारी की। इस दौरान कई निर्माणशालाओं में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई में गंभीर लापरवाही सामने आई।