समाचार · दिल्ली
हमारी अस्मिता व सम्मान पर उठने वाली हर नजर का उत्तर पूरी शक्ति से देंगेः राजनाथ सिंह
INT News14 July 2026 at 01:28 pm

नई दिल्ली, 14 जुलाई कारगिल की विजय एक तिथि भर नहीं है, यह भारत का स्थायी संकल्प है कि हमारी भूमि, हमारी अस्मिता और हमारे सम्मान पर उठने वाली हर नजर का उत्तर भारत पूरी शक्ति से देगा। मंगलवार को यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही। दरअसल कारगिल युद्ध के वीरों की स्मृति में मंगलवार को नई दिल्ली में शौर्य अभियान की शुरुआत की गई। कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए राजनाथ सिंह ने इसके तहत राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से एक विशेष मोटरसाइकिल अभियान को रवाना किया।