Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

दोपहिया वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 7 वाहन और 3 मोबाइल बरामद

INT News15 July 2026 at 05:00 pm

नोएडा, 15 जुलाई। नोएडा के सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी और मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सात दोपहिया गाड़ियां, तीन मोबाइल फोन, चार अवैध चाकू, दो टूटी हुई नंबर प्लेट और 1200 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा, मामले में एक नाबालिग आरोपी को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है।