Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

करनाल में करंट लगने से युवक की मौत:शटर बंद करते समय हादसा, जमीन पर गिरकर तड़पा, नीचे लटके हुए हैं तार

INT News15 July 2026 at 05:59 pm

करनाल में कलंदरी गेट इलाके में करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बीजणा निवासी अमन राणा के रूप में हुई है, जो कुरियर बॉय का काम करता था। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जब अमन अपनी दुकान का शटर बंद कर रहा था। अचानक शटर में करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार अमन राणा की दुकान कलंदरी गेट पर फर्स्ट फ्लोर पर स्थित थी। मंगलवार रात वह दुकान का शटर नीचे कर रहा था। इसी दौरान शटर में करंट आ गया। करंट लगते ही वह नीचे गिर गया और उसकी हालत गंभीर हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लापरवाही के आरोप, तारों से टच था शटर मृतक के परिजनों ने बताया कि दुकान की ग्रिल के ऊपर काफी संख्या में तार लटके हुए थे, जो बड़ी लापरवाही को दर्शाते हैं। उनका आरोप है कि ये तार शटर से टच हो रहे थे, जिससे करंट आया। जैसे ही अमन ने शटर को छुआ, उसे जोरदार झटका लगा और वह नीचे गिर गया। ईंट गिरने की आवाज से पहुंचे लोग हादसे के समय एक ईंट भी नीचे गिरी, जिससे आसपास के लोगों को शक हुआ कि ऊपर से कोई ईंट फेंक रहा है। जब लोग ऊपर पहुंचे तो देखा कि अमन जमीन पर गिरा हुआ तड़प रहा था। इसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस जांच में जुटी, परिवार सदमे में अमन राणा तीन भाइयों में से एक था और अविवाहित था। परिवार में माता-पिता सहित अन्य सदस्य हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि बीजणा गांव के युवक अमन की मौत हुई है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

करनाल में करंट लगने से युवक की मौत:शटर बंद करते समय हादसा, जमीन पर गिरकर तड़पा, नीचे लटके हुए हैं तार · Indian News Trust