Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रेलवे ट्रैक किनारे मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव:कोहदड़ मोरी के पास मिला मृतक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

INT News15 July 2026 at 05:47 pm

खंडवा में बुधवार को रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। घटना कोहदड़ मोरी रेलवे लाइन के समीप की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11:40 बजे कोहदड़ मोरी रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर उप निरीक्षक अविनाश भोपले पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ आरक्षक धर्मेंद्र और वाहन चालक गौरव चौधरी भी मौजूद थे। घटनास्थल पर रेलवे ट्रैक के समीप एक पुरुष का शव मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मृतक की पहचान रमेश पिता भाई राम (45), निवासी ग्राम पाडल्या के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। फिलहाल यह कहना संभव नहीं है कि मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना का है, आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।