national · मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश दब रहा कर्ज और ब्याज के बोझ तले: जीतू पटवारी
INT News3 November 2026 at 09:30 pm

भोपाल, 3 नवंबर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों और लगातार बढ़ते कर्ज को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधा। आरोप लगाया है कि राज्य कर्ज और ब्याज के बोझ तले दबता जा रहा है।