world
ईरान पर पाकिस्तान के रुख से यूएस में नाराजगी, सीनेटर बोले 'लादेन को छिपाने वालों हम सब देख रहे हैं'
INT News7 July 2026 at 05:20 pm

वाशिंगटन, 7 जुलाई। मिडिल ईस्ट में पाकिस्तान की दखलअंदाजी को लेकर पहले से ही अमेरिका का एक धड़ा सशंकित है; इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक बयान ने नाराजगी और बढ़ा दी है। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खामेनेई को 'ग्रेट स्कॉलर' और तेहरान को 'पाकिस्तान का भाई' बताने पर अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट ने सख्त ऐतराज जताया है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि पाकिस्तान ख्याल रखे कि हमारी उन पर पूरी नजर है।