समाचार · पंजाब
मिशन 2027-तरनतारन भाजपा की नई टीम ने बनाई रणनीति:पहली संगठनात्मक बैठक में जिले की 4 विधानसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला तरनतारन की नवनियुक्त टीम की पहली संगठनात्मक बैठक में 'मिशन 2027' को लेकर रणनीति तैयार की गई। जिला प्रधान एडवोकेट सतनाम सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का संकल्प लिया गया। बैठक में विशेष रूप से मौजूद जिला प्रभारी नरेश शर्मा की उपस्थिति में पार्टी को जमीनी और बूथ स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान पदाधिकारियों को केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला प्रधान सतनाम सिंह भुल्लर ने नवनियुक्त टीम के सदस्यों को उनकी योग्यता के अनुसार विधानसभा क्षेत्रों, मंडलों और मोर्चों की जिम्मेदारियां बांटीं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करने और पार्टी गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
ये लोग थे मौजूद वरिष्ठ नेतृत्व व जिला पदाधिकारी: जिला प्रभारी नरेश शर्मा, पूर्व जिला प्रधान व हलका इंचार्ज तरनतारन हरजीत सिंह संधू, जिला उपप्रधान डॉ. अवतार सिंह वेईंपुईं, हरप्रीत सिंह सिंधबाद, चरणजीत सिंह खालसा, कारज सिंह शाह, हरमनदीप सिंह कल्ला, स्विंदर सिंह पन्नू, परमजीत सिंह और मेहर सिंह बाणिया। महामंत्री व सचिव: जिला महासचिव शिव कुमार सोनी, सुरजीत सिंह सागर, दिनेश जोशी; सचिव एडवोकेट बिक्रम अरोड़ा, रोहित वेदी, दविंदर कौर, सरनप्रीत सिंह, अमनदीप कौर, डॉ. बलजीत सिंह, निर्मल सिंह और परगट सिंह। कोषाध्यक्ष व प्रबंधकीय टीम: कोषाध्यक्ष शरणजीत सिंह, कार्यालय सचिव इकबाल सिंह, कार्यालय संयुक्त सचिव मनजिंदर सिंह, प्रोटोकॉल सचिव बलधीर सिंह व रितेश चोपड़ा। विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष: युवा मोर्चा प्रधान अमन अरोड़ा, एससी मोर्चा प्रधान अवतार सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रधान निशान सिंह, किसान मोर्चा प्रधान बचित्तर सिंह, महिला मोर्चा प्रधान राजविंदर कौर और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रधान सलीम अहमद। मीडिया व आईटी टीम: मीडिया इंचार्ज सिकंदर सिंह, मीडिया को-इंचार्ज करनदीप सिंह, आईटी इंचार्ज हरविंदर सिंह और सोशल मीडिया इंचार्ज श्रवण कुमार। कार्यकारिणी सदस्य: दलजीत सिंह अलगों कोठी, एडवोकेट जसकरन सिंह गिल, रमणदीप सिंह भरोवाल, सुभाष चंद बाठ और सदानंद चोपड़ा।