world
पाकिस्तान में अहमदिया हाशिए पर, यूएन एक्सपर्ट्स ने उत्पीड़न को लेकर सरकार से पूछे सवाल
INT News8 September 2026 at 01:10 pm

जिनेवा, 8 सितंबर। पाकिस्तान का अहमदिया समुदाय लगातार अनदेखी और ज्यादती का शिकार होता आया है। दिन पर दिन इनकी हालत बदतर होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र ने भी उनके बिगड़ते हालात पर गहरी चिंता जताई है। यूएन एक्सपर्ट्स ने उनके साथ हो रहे भेदभाव, हिंसा और कानूनी पाबंदियों की कड़े शब्दों में आलोचना की है। इसके साथ ही हुक्मरानों को मानवाधिकार से संबंधित प्रतिबद्धताओं का पालन करने की नसीहत दी है।